February 19, 2026

पुलिस ने 399 स्थानों पर की छापेमारी, 116 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़, युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के 155वें दिन रविवार को पुलिस ने 399 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्य भर में 75 एफआईआर दर्ज कर 116 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

इससे 155 दिनों में गिरफ्तार कुल नशा तस्करों की संख्या 24,499 हो गई है। नशा तस्करों के कब्जे से 1.7 किलोग्राम हेरोइन, एक किलोग्राम अफीम, 298 किलोग्राम भुक्की, 37,085 नशीली गोलियां/ कैप्सूल और 11.88 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

राज्य के सभी 28 जिलों में एक ही समय चलाया गया। विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 77 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1,300 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की है।

उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 433 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है। 90 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *