April 4, 2026

पीएनबी के नए सर्कल प्रमुख ने संभाला कार्यभार

हमीरपुर । पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर के नए प्रमुख एवं एजीएम अरविंद यादव ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। सर्कल कार्यालय के उप प्रमुख पोविंद्र ठाकुर, जिला अग्रणी प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल और बैंक के अन्य अधिकारियों ने नए सर्कल प्रमुख का स्वागत किया तथा जिला में बैंक की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। अरविंद यादव की नियुक्ति नीरज कुमार आनंद की जगह हुई है जोकि हाल ही में डीजीएम के रूप में पदोन्नत होने के बाद मेरठ कार्यालय के लिए स्थानांतरित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *