February 24, 2026

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। इस योजना के तहत हरियाणा राज्य के भी 15 रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है, जिनका उन्नयन/आधुनिकीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशनों के पुर्नविकास से यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे सार्वजनिक परिवहन सेवा को भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *