February 19, 2026

PM मोदी ने X पर बनाया नया रिकॉर्ड, 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले नेता बने

नई दिल्ली – पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले नेता बन गए हैं। दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी नरेंद्र मोदी की अच्छी खासी फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर फॉलोइंग के मामले में दूसरे नेता इनसे बहुत पीछे हैं।

सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग के मामले में दूसरे नेता मोदी से बहुत दूर हैं। विपक्षी नेता राहुल गांधी के एक्स 26.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 27.5 मिलियन, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के 19.9 मिलियन और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के 7.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। लालू प्रसाद यादव को एक्स 6.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। फॉलोइंग के मामले में नरेंद्र मोदी भारतीय नेताओं से तो आगे हैं ही, विदेशी नेताओं में इनका मुकाबला करने वाला कोई नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन कई विदेशी नेता मोदी से बहुत पीछे हैं। जो बिडेन के वर्तमान में 38.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दिलचस्प बात यह है कि पिछले तीन सालों में पीएम मोदी के एक्स हैंडल पर लगभग 30 मिलियन यूजर्स की प्रभावशाली वृद्धि देखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *