खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेलें : सुरिंदर कंवर
गोंदपुर बनेहड़ा में जिलास्तरीय अंडर- 14 चार दिवसीय टूर्नामेंट का शुभारंभ
दौलतपुर चौक : ( संजीव डोगरा)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेहड़ा में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता अंडर 14 बॉयज का शुभारंभ गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा के प्रतिनिधि एवम ब्लाक कांग्रेस गगरेट के प्रधान सुरिंदर कंवर ने किया। पाठशाला पहुँचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद सरस्वती वंदना के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई, स्कूल के प्रिंसिपल व स्टाफ ने मुख्यातिथि सुरिंदर कंवर को स्मृति चिन्ह व शाल टोपी देकर समानित किया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस के महासचिव वेद पराशर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कंवर मान सिंह, पूर्व पंचायत प्रधान राजेन्द्र सिंह गोगा, दिलबाग सिंह, एस एम सी प्रधान नरेश रॉय व उपप्रधान सवर्ण सिंह, पंचायत प्रधान रविकान्ता उपप्रधान बलबंत सिंह, पंचायत सदस्य एडवोकेट राज कुमारी शर्मा, सीमा कुमारी, मजिष्ठा कुमारी, यशपाल भोगल, जीवन कुमार, तृप्ता कुमारी, पूनम कुमारी, काफी स्कूलों से आये अधिकारी उपस्थित थे। सुरिंदर ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए और खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने खेलों में भाग लेने वाले बच्चों को शुभकामनाएं दी।
प्रिंसिपल विनोद बन्याल ने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के लगभग 500 खिलाड़ी भाग लेंगे और यह चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता 2 अक्टूबर को समाप्त होगी।
