मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया
दौलतपुर चौक, 4 सितंबर( संजीव डोगरा ): राजकीय उच्च पाठशाला बबेहड़ में मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। मुख्याध्यापिका कुसुम लता व् अन्य अध्यापकों की उपस्थिति में समाज सेवी विनोद ठाकुर ने 25 पौधे राजकीय उच्च पाठशाला बबेहड़ के विद्यार्थियों को वितरित किए। इस मौके पर सभी विद्यार्थियों ने प्रण किया कि वे इन पौधों का अच्छी तरह से पालन पोषण करेंगे। इस मौके पर अश्विनी कुमार, पंकज कुमार, मीनाक्षी, अश्विनी कुमार शास्त्री सहित स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
