राजकीय आदर्श विद्यालय लोदीपुर में पौधारोपण किया
सचिन सोनी, श्री आनंदपुर साहिब, 18 नवंबर
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोदीपुर में केयर वन केयर ऑल सोसायटी ऑस्ट्रेलिया द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था द्वारा छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया और विद्यालय में पौधे लगाए गए। प्रिं.अवतार सिंह डरोली ने कहा कि यह संस्था समाज कल्याण के कार्यों में बहुमूल्य योगदान दे रही है तथा गरीब मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां व पुस्तकें प्रदान करती है। इस मौके पर संस्था के संरक्षक डॉ. परमजीत सिंह, महासचिव बलवीर सिंह, हरजीत कौर, समाज सेविका इंदरजीत कौर, तलविंदर सिंह मौजूद रहे। उन्होंने जरूरतमंद विद्यार्थियों को हरसंभव सहायता देने तथा विद्यालय की कमियों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के प्रति प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट चरणजीत सिंह, बलकार सिंह, बलजीत कौर, मनिंदर कौर, गुरचरण सिंह, मुकेश कुमार, तपिंदर कौर, हर सिमरन सिंह, गुरनैब सैनी, सुशील कुमार, सुरिंदर पाल सिंह, कमलप्रीत सिंह, नेहा राणा, जसबीर कौर, अजविंदर कौर, गुरप्रीत सिंह, प्रदीप कौर, पिंकी रानी, तेजवंत, रीना आदि मौजूद रहे।
