February 13, 2026

परिवारिक खुशी के अवसरों पर ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें: इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद

संदीप गिल, नंगल, आज दिनांक 12 जून 2024 को ‘वरिष्ठ नागरिक टोली’ नया नंगल द्वारा शिवालिक एवेन्यू नया नंगल के फेज़ – 1बी में स्थित शहीद कैप्टन अमोल कालिया पार्क में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भारतीय संस्कृति में अहम स्थान रखने वाले व औषधीय गुणकारी पौधों बरगद, पीपल एवं नीम की त्रिवेणी का विधिवत पूजा-अर्चना की एवं खाद, पानी डालकर उनकी देख-रेख की गई। ‘वरिष्ठ नागरिक टोली’ का प्रतिनिधित्व कर रहे भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड से सेवानिवृत्त उप-मुख्य अभियंता एवं सर्वहितकारी विद्यामंदिर नंगल के अध्यक्ष इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद ने बताया कि उनकी टोली द्वारा पोधों का रखरखाव नियमित अंतराल व समय-समय पर किया जाता है। उन्होंनें सभी नागरिकों से आवाह्न करते हुए अपील की हम सब को अपने परिवारिक खुशी के अवसरों पर ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने चाहिएं ताकि पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संतुलन बनाये रखने हम अपनी जिम्मेदारी निभा सकें। इतना ही नहीं, बल्कि पौधरोपण के उपरांत रोपित पौधों को जीवित रखने व बढ़ने हेतु उनकी नियमित देखभाल भी निष्ठापूर्वक करते रहना चाहिए। इस कार्यक्रम में शामिल ‘वरिष्ठ नागरिक टोली’ नया नंगल के इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद के साथ इं. विजय कुमार हंस, राम जी दास, प्रह्लाद गौतम व अन्य गण्यमान्य लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान एवं अन्य समाज सेवी कार्यों को निरंतर जारी रखने और जनहित के मुद्दों को सबंधित मंच, सबंधित विभागों अथवा अधिकारियों एवं प्राधिकारियों के समक्ष रखने की प्रतिबद्धता का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *