अपने जन्मदिन के अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाएं
अजय कुमार, बंगाणा, वृक्ष हमारी प्रकृति व जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और पर्यावरण सरंक्षण में इनका अमूल्य योगदान है। अगर हमें जल और गहराते पर्यावरण संकट से निजात पाना है तो पौधरोपण करना होगा। जब तक प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण को अपना नैतिक कर्तव्य नहीं समझेगा, इस संकट का समाधान संभव नहीं है। हम बच्चों से भी आहवान करते हैं कि वे अपने-अपने जन्मदिन के अवसर पर एक-एक पौधा अवश्य लगाएं ताकि हमारे आसपास का वातारण शुद्ध व हरा-भरा रह सके।
