दुर्घटना का कारण बन सकता है गढ्ढा
ऊना/सुखविंदर /12जुलाई:- चिंतपूर्णी क्षेत्र के मुबारिकपुर से भरवाईं मुख्य सड़क पर अलोह के पास सड़क के बीचों बीच पड़ा गढ्ढा दुर्घटना का कारण बन सकता है। बता दें कि यह गढ्ढा लंबे अरसे से बना हुआ है वहीं कभी कभार इसे मिट्टी से भरकर विभाग ने इसे ठीक करने का प्रयास किया है लेकिन वर्षा के बाद फिर गढ्ढा ज्यों का त्यों बना हुआ है। अलौह सिद्ध मन्दिर के पास मोड़ होने के कारण कई बार छोटे बड़े वाहन इससे बचने का प्रयास करते करते भिड़ने से बचते देखे जा सकते हैं। सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों सुरेश , पवन, प्रदीप कुमार ने कहा कि सड़क की मुरम्मत तो कई बार होती देखी मगर इस गढ्ढे के दिन नही बदले। वहीं सदाबहार बन चुके इस गढ्ढे की मुरम्मत को लेकर विभागीय उदासीनता समझ से परे है। लोगों ने इस गढ्ढे को जल्द ठीक करने की मांग विभागीय उच्चाधिकारियों से की है।
