मिले नोटों के ढेर, DRI के आपरेशनों में सोने का भंडार भी बरामद
नई दिल्ली – राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) को तीन आपरेशनों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। इन आपरेशनों में 12 आरोपी गिरफ्तार किए गए जबकि कार्रवाई के दाैरान सोने और नकदी की खेप बरामद हुई। ये आपरेशन अररिया, मुंबई, मथुरा और गुरुग्राम में चलाए गए। कार्रवाई के दाैरान 40 किलो विदेशी सोना, छह किलो चांदी और 5.43 करोड़ रुपये नकदी जब्त की गई।
आरोपियों से पूछताछ जारी है और कई खुलासे होने की संभावना है। नकदी और सोने से जुड़े दस्तावेजों की जांच से पता चल पाएगा कि ये पैसा कहां से आया और कहां जाना था। इस पैसे का असली मालिक काैन है। बताया जाता है तीनों आपरेशनों के बारे में काफी समय से तैयारी चल रही थी। जब डीआरआई की सूचना पुख्ता हुई तभी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
