February 20, 2026

पंजाब में गर्मी के बीच मतदान को लेकर लोगों में जुनून, जालंधर में पहले चार घंटों में करीब 24.59% वोटिंग

चंडीगढ़ – पंजाब की सभी 13 लोकसभा और चंडीगढ़ सीट पर मतदान जारी है। प्रशासन और चुनाव आयोग की तैयारियों के बीच लोग गर्मी में घरों से बाहर निकल कर वोट डावने जा रहे है। वहीं जालंधर में 11 बजे तक करीब 24.59 % वोटिंग हो चुकी हैं।

– लुधियाना सीट पर 11 बजे तक 22.19% मतदान
– फतेहगढ़ साहिब सीट पर 22.69% मतदान
– संगरूर लोकसभा सीट पर 26.26% वोटिंग
पंजाब के 2.14 करोड़ मतदाता 328 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चुनाव में पांच मंत्री समेत कुल 12 विधायक, 6 सांसद और चार राजनीतिक पार्टियों की साख दांव पर है। पंजाब में पहली बार हुआ है जब भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल मैदान में हैं। मुख्य रूप से मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *