आयुष्मान कार्ड अस्पतालों में न चलने से लोग परेशान
ऊना /सुखविंदर/20 सितंबर/ भारत सरकार द्वारा गरीब परिवारों जो, अपना इलाज करने में असमर्थ हैं, उनके लिए विभिन्न विभिन्न सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। उन्हीं में से एक सुविधा आयुष्मान कार्ड और हिम केयर कार्ड जैसी सुविधाएं सरकार ने उपलब्ध करवाई हैं। इस सुविधा का लाभ मिलने से गरीब और इलाज करने में असमर्थ लोग इन कार्ड के माध्यम से अपना इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में बड़ी ही आसानी से करवा सकते हैं। इसी के लिए सरकार ने यह सुविधा लोगों को प्रदान की है। इस सुविधा का लाभ जाने-माने अस्पताल पीजीआई चंडीगढ़ में भी मिलता है।आयुष्मान कार्ड की सुविधा से गरीब और जरूरतमंद परिवार जो अपने इलाज करने में बड़े-बड़े अस्पताल में करने में असमर्थ थे वही इन कार्डों के माध्यम से अपना इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में करवा सकते हैं। परंतु पिछले कुछ दिनों से आयुष्मान कार्ड की सुविधा हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में बंद पड़ी हुई है। साथ ही इलाज करवाने पहुंचे पीजीआई चंडीगढ़ में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आयुष्मान कार्ड न चलने से गरीब परिवार पीजीआई चंडीगढ़ में यहां वहां भटकते नजर आए। इस तरह की परेशानी का सामना दौलतपुर चौक के साथ लगते भद्रकाली गांव के अजय कुमार के साथ भी हुआ जिसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चला हुआ है। अजय कुमार गरीब परिवार से संबंध रखता है और मुंह के कैंसर रोग से पीड़ित हैं। अजय कुमार के परिवार वालों ने बताया कि चार पांच दिन पहले वो अजय कुमार को पीजीआई चंडीगढ़ में लेकर आए थे परन्तु वहां पर उनका आयुष्मान कार्ड नहीं चला। परिवारजनों ने बताया कि तीन चार दिन रहने के बाद जो राशि उनके पास थी वह सब खत्म हो गई। उन के पास घर आने के भी पैसे नहीं थे। फिर उन्होंने आर्थिक सहायता की गुजारिश की। इस मौके पर समाजसेवी संस्थाओं, ब्लड सागर एंड सोशल वैलफेयर सोसायटी और शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट द्वारा राशि मुहैया करवाई गई। इस मौके पर अजय कुमार की पत्नी ने नम आंखों से सरकार से गुजारिश की है कि उनकी ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लोगों को जो आयुष्मान कार्ड न चलने की समस्या से जूझ रहे हैं, की इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
