February 16, 2026

महिला के कान में घुसा सांप, वीडियो देखकर लोगों के खड़े हो गए रोंगटे

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक ऐसा चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग सहम गए हैं। इस वीडियो में एक महिला के कान के अंदर सांप घुसा हुआ दिखाई दे रहा है और एक शख्स उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। यह दृश्य वाकई में होश उड़ा देने वाला है।

वीडियो देखकर हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर यह खौफनाक जीव महिला के कान में कैसे घुस गया। फिलहाल इस रहस्य से पर्दा नहीं उठा है और न ही वीडियो के रिकॉर्ड किए जाने का समय या स्थान पता चल पाया है। हालांकि, यह क्लिप सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है और नेटिजन्स को हैरान कर रही है।

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति चिमटे की मदद से महिला के कान से सांप को बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है। जैसे ही वह सांप को पकड़ने की कोशिश करता है, महिला दर्द से कराह उठती है और स्थानीय भाषा में कुछ कहती है। ऐसा लगता है मानो वह शख्स से रुकने या सावधानी बरतने के लिए कह रही हो, शायद इसलिए क्योंकि सांप हरकत कर रहा है। यह पूरा मंजर बेहद डरावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *