February 16, 2026

कर्नाटक की जनता ने एक अच्छी और ईमानदार सरकार के चुनने का दिया जनादेश: देवेंद्र कुमार भुट्टो

देश की जनता का भाजपा से मोहभंग, वह दिन दूर नहीं जब हर राज्य के साथ- साथ दिल्ली में होगी कांग्रेस की सत्ता


अजय कुमार, बंगाणा
, कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कर्नाटक के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिले प्रचंड बहुमत पर कांग्रेस नेतृत्व एवं राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को बधाई देते हुए कहा है कि कर्नाटक में मिली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मोदी सरकार और भाजपा के विरुद्ध जनादेश है। अभी आगे आगे देखिए क्या होता है। भुट्टो ने कहा कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में हिमाचल के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 55 सीटों पर धुआंधार प्रचार किया है उनमें कांग्रेस पार्टी ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की है। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि हिमाचल ही नहीं बल्कि देश की जनता का भाजपा से मोहभंग हो चुका है और देश की जनता ने भाजपा को सत्ता की कुर्सी से हर हाल में हटाने और सत्ता में परिवर्तन करने की ठान ली है। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब देश के हर राज्य में कांग्रेस सत्ता में होगी और केंद्र में कांग्रेस पार्टी का प्रधानमंत्री विराजमान होगा। क्योंकि जिस प्रकार हर राज्य के विधानसभा चुनाव में जनता जनादेश दे रही है उससे साफ जाहिर है कि देश की जनता भाजपा के तंबू उखाड़ने के लिए उत्सुक है। देश में एक बार फिर उस कांग्रेस पार्टी की सत्ता होगी जिसने देश की आजादी के लिए बलिदान और कुर्बानियां दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के विधानसभा चुनावों की तरह कर्नाटक की जनता भी भाजपा के झूठे वायदों के लालच में नहीं आई है और इमानदारी से उनको चुना है जो केवल विकास में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने जो कार्य किए हैं उन्हें जनता ने सराहा है। उसी का परिणाम शिमला नगर निगम चुनावों में जनता ने सुनाया है। भुट्टो ने कहा कि 1 वर्ष बाद होने वाले लोकसभा चुनावों में हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत निश्चित है। देवभूमि हिमाचल से चुने जाने वाले चारों सांसद दिल्ली में बनने वाली यूपीए सरकार में अपनी सहभागिता प्रधान निभाएंगे।

तनोह पंचायत के दुधार वार्ड के विकास कार्यों के लिए दो लाख स्वीकृत

विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने शनिवार को तनोह पंचायत के दुधार में कार्यक्रमों में शिरकत की। जहां जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रशासन को आदेश दिए वहीं विभिन्न दुधार वार्ड के विकास कार्यों के लिए करीब दो लाख की धनराशि भी स्वीकृत की। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि हर वार्ड, हर पंचायत के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आएगी। उनका उद्देश्य कुटलैहड़ का समग्र विकास एवं जनता की समस्याओं का समाधान करना है। ताकि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में बिना भेदभाव से समग्र विकास हो। यहां विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहाड़ी धाम का लुत्फ भी उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *