December 22, 2025

बंदरों के आतंक से लोग परेशान, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

ऊना/सुखविंदर/28जून : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव संघनेई में बंदरों के आतंक निरंतर बढ़ता जा रहा है जिस के कारण लोग परेशान हैं। निरंतर संघनेई में बढ़ रही बंदरों की संख्या के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए है। बंदर हर रोज घरों में अकेले रह रहे बच्चों, बुजुर्गों, और महिलाओं को काटने की कोशिश कर चुके हैं। इन बंदरों की दिन प्रतिदिन बढ़ रही संख्या के चलते लोगों का घरों से निकला मुश्किल होता जा रहा है। बंदरों की टोलियां घरों में घुस कर घर में रखा सामान उठा कर ले जाती हैं। बंदरों के डर से बच्चे नहीं खेलते हैं। महिलाएं को भी छतों पर कपड़े सुखाने के बाद उनकी रखवाली करनी पड़ती हैं। बंदर छतों पर सूखने वाले कपड़े ले जाते हैं। लोगों ने सरकार से गुहार लगाते हुए कहा है कि इस तरह लोगों पर हमला करने वाले बंदरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए नहीं तो यह बंदरों किसी बड़ी घटना को न्योता देते नजर आ रहे हैं। जब इस के उपलक्ष में वन विभाग के आरओ गिरधारी लाल से बात हुई तो उन्होंने कहा कि यह मामला आप के माध्यम से हमारे ध्यान में आया है और इन बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग जल्द से जल्द जो उचित कार्रवाई होगी की जाएगी आरओ गिरधारी लाल ने कहा लोगों की रक्षा करना हमारा सबसे पहला धर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *