March 13, 2026

गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियों से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत करवाया जा रहा

कुल्लू, हिमाचल प्रदेश सरकार के एक साल की जनकल्याणकारी नीतियों,योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर फोक मीडिया के माध्यम से जनमानस में जागरूकता के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ संबद्ध निजी सांस्कृतिक दलो द्वारा गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियों से लोगों को विभिन्न योजनाओं के अलावा नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में मन्नत कला मंच कुल्लू के कलाकारों द्वारा कुल्लू विकास खंड के लगघाटी की डुंखरीगाहर व ब्राह्मण पंचायतों में कार्यक्रम किये गए व आज पीज़ व शिलानाल पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किये गए। आज मंच के कलाकारों ने समूह गीत,’हिमाचल सरकार सबके चेहरे पर मुस्कान लाई’ व कुल्लवी नाटीओं के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया,साथ ही नाटक,’विकास गंगा’ के माध्यम से जानकारी देते हुए पुरानी पेंशन की बहाली ओ पी एस, मुख्यमंत्री सुखआश्रय योजना, राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना,मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना,विधवा पुनर्विवाह योजना,वृदाश्रम में रहने वालों हेतु त्यौहार अनुदान योजना,सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इन कार्यक्रमों के दौरान पंचायत समिति सदस्य अंजना कुमारी, महिला मंडल कालंग की प्रधान सवारी देवी,फुंगनी महिला मंडल की उपाध्यक्ष नीमू देवी,आंगनवाड़ी सहायिका लीला देवी व ब्राह्मण पंचायत उपप्रधान टीकम राम,पीज़ पंचायत के उपप्रधान टेड़ी सिंह, उग्रतारा महिला मंडल की प्रधान पुनमा देवी व शिलानाल में पंचायत प्रधान वीर सिंह, उपप्रधान बेशाखु राम,वार्ड पंच रोशनी देवी,जमुना देवी,मंगहेरी देवी,सिमरू राम सहित महिला मंडल, युवक मंडल व अन्य गॉंववासी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *