February 25, 2026

पी. सी. एस. रिटायर्ड ऑफि़सरज़ बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आगे आए

चंडीगढ़, पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब पी. सी. एस. रिटायर्ड ऑफि़सरज़ एसोसिएशन ने अपना कीमती योगदान डालने का फ़ैसला किया है।  इस बात की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के एक प्रवक्ता ने बताया किजी. एस. बाहिया की अध्यक्षता अधीन हुई मीटिंग में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद का फ़ैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि सूबा सरकार/ जिला प्रशासन मोहाली की ओर से किये जा रहे बाढ़ राहत प्रबंधों में सांझे तौर पर योगदान डालने के लिए सर्वसम्मति से फ़ैसला किया गया है।  प्रवक्ता अनुसार डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, मोहाली में ज़रूरतमंदों में वितरित करने के लिए 57000 रुपए की कीमत की स्टील की 500 थालियां और 500 गिलास भेजे गए। इसके साथ ही 20000 रुपए की कीमत के पानी के 220 डिब्बे भी भेजे गए हैं।  इसके इलावा एस. डी. एम. डेराबस्सी को 20, 000 रुपए की कीमत की ओ. आर. एस. तथा  जेड. एन. गोलियां भेजी गई और एस. डी. एम. दफ्तर, खरड़ में 20000 रुपए की कीमत का बाढ़ राहत संबंधी वस्तुए भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *