February 16, 2026

सरकाघाट में 19 मई को होगी वाहनों की पासिंग, 30 मई को होगा ड्राईविंग टेस्ट: एसडीएम

शिवालिक पत्रिका, सरकाघाट, 10 मई: सरकाघाट में आगामी 19 मई को वाहनों की पासिंग होगी जबकि 30 मई को ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाना अनिवार्य होगा। इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने बताया कि ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वालों को ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करवानी होगी। एसडीएम ने बताया कि वाहनों की पासिंग या ड्राईविंग टैस्ट से सम्बन्धित कार्य या फीस भुगतान स्लॉट बुकिंग से पहले सुनिश्चित करें। ऑनलाइन स्लॉट प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट http://www.parivahan.gov.in/parivahan पर जाना होगा। 30 मई को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 24 मई को प्रातः 10 बजे से ऑनलाइन स्लॉट बुक करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 19 मई को जिन वाहनों का निरिक्षण किया जाना है वे प्रातः 10 बजे से पहले पासिंग स्थल में पहुँचना सुनिश्चित करें। वाहनों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट रविन्द्रनाथ टैगोर राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट के खेल मैदान में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *