February 19, 2026

8 अगस्त को होगी वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट

पधर, वाहन पंजीयन व अनुज्ञप्ति अधिकारी पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि उपमंडल पधर में अगस्त, 2025 को वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तिथि निर्धारित की गई है। ड्राइविंग टेस्ट और वाहन की पासिंग हरड़गलू मैदान में की जाएगी। इसके लिए 4 अगस्त 2025 से स्लॉट खोल दिये जाएंगे । वाहनों की पासिंग के लिए संपूर्ण औपचारिकताएं जैसे फीस और टैक्स की ऑनलाइन रिसिप्ट ही मान्य होगी। साथ ही यह भी अवगत करवाया है कि सभी संबंधित निर्धारित तिथि को वांछित दस्तावेजों सहित 10:00 बजे प्रातः निश्चित स्थान पर पहुंच जाएं। बिना स्लॉट बुकिंग के किसी का भी ड्राइविंग टेस्ट नहीं लिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *