गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिमला में राज्यपाल की अध्यक्षता में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में सम्मिलित हुए
मुख्यमंत्री ने कहा कि आकर्षक पुलिस परेड व हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देखकर प्रसन्नता हुई।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
साथ ही सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आइये, इस शुभ अवसर पर हम हिमाचल प्रदेश को एक आत्मनिर्भर एवं ग्रीन स्टेट बनाने का संकल्प लें।
