पेरिस ओलंपिकः पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन बढ़े पदक की ओर, दोनों ने जीते अपने मैच
पेरिस – पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने महिला एकल का अपना दूसरा ग्रुप मुकाबला भी जीत लिया है। उन्होंने एस्टोनिया के क्रिस्टिन कुउबा को 21-5 और 21-10 से हराया। इस जीत के साथ सिंधु ने राउंड ऑफ-16 में अपनी जगह बना ली है। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल मुकाबले में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को 21-18, 21-12 से हरा दिया।इस जीत के साथ ही भारतीय शटलर ने राउंड ऑफ-16 में प्रवेश किया है। वहीं, भारतीय बॉक्सर प्रीति पवार प्री क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गईं। प्रीति ने विमेंस के 54 किग्रा प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोलंबिया की येनी मार्सेला एरियास को चुनौती दी लेकिन उन्हें 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, भारतीय मुक्केबाजों का पेरिस ओलंपिक खेलों में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा तथा अनुभवी अमित पंघाल और जैस्मीन लम्बोरिया के बाद प्रीति पवार भी प्री क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गई।
