परम भूषण छाया देवी को, सबलाओं द्वारा किया गया सम्मानित
पवन भारद्वाज, चंबा: गांवों में बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए किए गए अथक प्रयासों के लिए परम भूषण सम्मान से सम्मानित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता छाया देवी को पुनः सबलाओं द्वारा सम्मानित किया गया।
ऊना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश की पांच आंगनबाड़ी वर्करों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया था।
जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ऊना नरेंद्र कुमार ने भी छाया को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। नरेंद्र कुमार ने बताया कि यह पुरस्कार विशेष रूप से छाया देवी की ओर से गांवों में बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए किए गए अथक प्रयासों और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। छाया देवी अभी जंद्रेडा आंगनबाड़ी केंद्र में सेवारत हैं।
