February 19, 2026

राज्यपाल से पैरा क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन ने राजभवन में की मुलाकात–

आमिर का जीवन पूरे विश्व के लिए प्रेरणा हैः बंडारू दत्तात्रेय–
चंडीगढ़ , हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से पैरा क्रिकेटर आमिर हुसैन ने राजभवन में मुलाकात की। उनके साथ आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेज, राजपुरा, चंडीगढ़ के चेयरमैन डॉ. अंशु कटारिया भी थे।
राज्यपाल हरियाणा ने आमिर को भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ती व शाल देकर सम्मानित किया और कहा कि आमिर का जीवन सभी के लिए एक सच्ची प्रेरणा है। तमाम मुश्किलों के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और अपने सपने को साकार किया। मुझे खुशी है कि सचिन तेंदुलकर और अन्य क्रिकेटरों ने आमिर की सराहना की है।
आमिर ने राज्यपाल को बताया कि यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। आमिर ने बताया कि बचपन में हादसे के दौरान आरा मशीन में अपने दोनों हाथ गवा दिए। बचपन से उनका सपना क्रिकेटर बनने का था। हासदे के बाद एक पल के लिए उन्हें लगा कि अब वह अपना सपना पूरा नहीं कर पाएगा। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सभी चुनौतियों का सामना करते हुए आज वे एक सफल पैरा क्रिकेटर बने है और जम्मू-कश्मीर पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान भी है। उनका मानना है कि किसी भी छात्र को खेल या शिक्षा के दौरान किसी भी चुनौती के सामने हार नहीं माननी चाहिए और डट कर उसका मुकाबला करना चाहिए निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी।
इस दौरान राज्यपाल ने पैरा क्रिकेटर आमिर हुसैन को सफलता के लिए हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *