February 11, 2026

पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सहमे यात्री

नई दिल्ली : पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई है।

धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और तुरंत ही अधिकारियों की आपात बैठक बुलायी गई। जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। पुलिस और सीआईएसएफ की टीम पटना एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसके साथ बम स्क्वायड की टीम भी वहां पर पहुंच चुकी है।

एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा लेकिन अभी तक कोई भी बम या अन्य कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं किया गया है। साइबर सेल और अन्य जांच एजेंसी मामले की जांच में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *