February 14, 2026

पम्मा ने जीती रायपुर में माली, बब्बू बने उपविजेता

पम्मा को गुर्ज एवम 17 हजार रुपये का नकद इनाम, बब्बू को मिले 14 हजार रुपये

संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक,
क्षेत्र के रायपुर मरवाड़ी में पुराने अस्पताल के नजदीक दो दिवसीय छिंज मेले का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी माली पम्मा डेरा बाबा नानक ने जीती, जिसे कमेटी ने एक गुर्ज एवम 17 हजार रुपये नकद प्रदान किये जबकि उपविजेता बब्बू पहलवान रहे जिसे 14 हजार रुपये नकद प्रदान किये गए। छोटी माली के पी डुगराल ने जीती जिसे 6000 रुपये नकद प्रदान किये जबकि उपविजेता मोंटी को 5000 रुपये नकद इनाम से सन्तोष करना पड़ा। इस अवसर पर अजमेर राणा, शक्ति चन्द राणा, तरसेम सिम्मी, अमित शर्मा, संजय शर्मा, शशिपाल, संदीप, शमशेर राणा, केवल राणा, सुशील राणा, अनिल राणा इत्यादि कमेटी मेम्बर्स एवम स्थानीय गांववासियों ने दंगल को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *