March 13, 2026

बीएसएफ और पंजाब पुलिस का एक्शन में पाकिस्तानी ड्रोन और पांच किलो हेरोइन बरामद

भिखीविंड – बीएसएफ की 71 बटालियन और खालड़ा पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च अभियान के दौरान एक पाकिस्तानी ड्रोन के साथ हेरोइन बरामद किए जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार बीएसएफ की 71 बटालियन ने थाना खालड़ा पुलिस के साथ वीरवार शाम 4:43 बजे चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान बीओपी खालड़ा से एक पाकिस्तानी ड्रोन के साथ हेरोइन बरामद की गई है। खालड़ा पुलिस ने उक्त पैकेट और ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जब्त की गई हेरोइन का पैकेट पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिए भारत की सीमा के अंदर गिराया था, जिसका वजन करीब 5 किलो बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *