रावमापा चड्डतगढ़ में भगत सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता करवाई
शि. प. ऊना, रावमापा चड्तगढ़ में शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता करवाई। प्रधानाचार्य कृष्ण देव शर्मा ,स्कूल गतिविधि प्रभारी नीरज कुमार, व ड्राइंग मास्टर बोधराज द्वारा भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला गया व उनकी तस्वीर को पुष्पांजलि अर्पित की गई। गुरिंदर सिंह ने ‘मैं फैन भगत सिंह दा’ गाना गाकर कार्यक्रम में जोश भर दिया। दस जमा दो से गुरप्रताप व हरिओम ने इंकलाब व सरफरोशी की तमन्ना पर जोरदार वक्तव्य दिया। बारहवीं कक्षा से पूजा, अंकिता, जश्नदीप ग्यारवीं से दीक्षा ,आशा, बबिता दसवीं कक्षा से पायल ने भगत सिंह के क्रांतिकारी बलिदानों पर भाषण दिया। चित्रकला प्रतियोगिता में बाहरवी से गुंजन, ग्यारवीं से अंजू , दसवीं से पायल , आठवी से वंशिका , हंसल छट्ठी कक्षा से बबिता, पायल, एकमजीत, करण सिंह, कनिका ने बहुत सुंदर चित्र बनाये।
जिन विद्यार्थियों ने चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया उनको प्रधानाचार्य ने पप्रार्थना सभा में सम्मानित किया।
