February 17, 2026

नशा मुक्ति पर कार्यशाला का आयोजन किया गया

दौलतपुर चौक, 29 अगस्त ( संजीव डोगरा ): राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में शारीरिक शिक्षा एंव खेल विभाग व स्वयं सेवक संघ के सौजन्य से नशा मुक्ति व्याख्यान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कालेज प्राचार्य डा. युद्धवीर सिंह पटियाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
इस मौके पर प्राचार्य डा. युद्धवीर सिंह पटियाल ने कहा की नशे की लत एक ऐसी गंभीर और विनाशकारी समस्या है जो युवा पीढ़ी को अपनी जकड में लेती जा रही है। अधिकांश किशोरों को अनैतिक पदार्थ के दुरूपयोग या नशे की लत के शिकार होते देखा जा रहा है जो की चिंता का विषय है, जिसके लिए हमें सभी को मिलकर लड़ना होगा। नशा मुक्ति व्याख्यान की मुख्य वक्ता ज्योति शर्मा भारद्वाज ने कहा की नशा नाश का दूसरा नाम है। जिसके लिए सभी को नशे के खिलाफ जंग लड़नी है।
इस अवसर पर डा. लीना शर्मा , डॉ मनोज कोहल , डॉ रमन चौधरी, डॉक्टर सतेंद्र शर्मा, डा. निधि शर्मा , प्रो. रोहिणी राणा, डा. प्रियंका, डा. अंजू इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *