February 21, 2026

पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की जागरूकता के लिए प्रतिज्ञा समारोह और कैंपस रैली का आयोजन किया

जालंधर : डॉ बी आर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जालंधर ने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की जागरूकता के लिए प्रतिज्ञा समारोह और कैंपस रैली का आयोजन किया। संस्थान में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवम युवा मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान के तहत नए मतदाताओं को जागरूक करने और लोकतंत्र की भावना को मजबूत करने के लिए एक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के छात्रों, स्टाफ सदस्यों और संकाय सदस्यों ने कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संस्थान के निदेशक प्रोफेसर बिनोद कुमार कनौजिया ने प्रभावी लोकतंत्र हासिल करने में वोट डालने के महत्व के साथ-साथ राष्ट्रीय विकास में इसके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों से चुनाव प्रक्रिया की भावना को मजबूत करने के लिए चुनाव में सक्रिय भाग लेने की अपील की। यह कार्यक्रम संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा एनएसएस समन्वयक और समूह समन्वयकों के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। डीन, प्रोफेसर अनीश सचदेवा और प्रोफेसर सुभाष चंदर रजिस्ट्रार, प्रोफेसर अजय बंसल; एसोसिएट डीन और संकाय सदस्यों ने भी इस कार्यक्रम में अपनी उत्साहपूर्ण भागीदारी दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *