February 15, 2026

काउंटिंग से एक दिन पहले चुनाव आयोग से मिला विपक्ष, रखी ये पांच मांगें

नई दिल्ली – लोकसभा चुनाव ख़त्म हो चुके है और अब पूरे देश को रिजल्ट का इंतजार है। इस चुनाव में कई बड़े दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर है। वहीं लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के पहले इंडी गठबंधन के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की है। उन्होंने चुनाव आयोग से पांच मांगें रखीं।

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘हम गठबंधन के नेता तीसरी बार एक साथ चुनाव आयोग आए हैं। हमने हमारी चिंताओं को चुनाव आयोग को बताया और चर्चा की।’

-: पोस्टल बैलट के रिजल्ट EVM के रिजल्ट से पहले जारी किए जाएं।
-: नियमों के तहत काउंटिंग हो, पर्यवेक्षक इन नियमों को लागू कराएं।
-: मतगणना की CCTV से मॉनिटरिंग हो और कंट्रोल यूनिट का वेरिफिकेशन हो।
-: मशीन से जो डेटा आए उसे कन्फर्म किया जाए।
-: EVM को जब सील किया जाता है, तो उसे वेरिफाई करने के लिए काउंटिंग एजेंट होते हैं। काउंटिंग के दौरान उसे रीकन्फर्म किया जाए।

इंडिया गठबंधन प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक मनु सिंघवी , डी राजा, राम गोपाल यादव, संजय यादव, नासिर हुसैन, सलमान खुर्शीद और सीताराम येचुरी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *