श्रीमद भागवत कथा ही खोलती है मोक्ष के द्वार: आचार्य डा सुमन शर्मा
अजय कुमार, बंगाणा, उपमंडल बंगाणा के सोहरी के गांव घराना में मैहता परिवार द्वारा श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया गया है। और उत्तरी भारत के प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य डा सुमन शर्मा अमृत वर्षा कर रहे है। वीरवार देर शाम कलश यात्रा निकाली गई। और शुक्रवार को कथा व्यास डा सुमन शर्मा ने श्री मद भागवत कथा का रसपान करवाया। कथा व्यास ने कहा कि श्री मद भागवत कथा को सुनने मात्र से हमारे पापों का नाश हो जाता है। उन्होंने कहा कि श्री मद भागवत कथा को मन के भाव से सुनना चाहिए। ताकि कथा का एक एक शब्द मनुष्य की जीवन की तस्वीर को बदल दें। उन्होंने कहा कि श्री मद भागवत कथा सुनने और करवाने का एक विधान है। और विधान के साथ सुनी गई कथा मनुष्य को भाव सागर पार लगाती है। ज्ञात रहे प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य डा सुमन शर्मा उत्तरी भारत के प्रसिद्ध कथा व्यास है। और हर जगह चाहे बृंदावन हो या कोई अन्य बड़ा धार्मिक स्थल, हर जगह ठाकुर जी की महिमा का गुणगान कर चुके है। वही उपमंडल बंगाणा के बंगाणा, हटली, मलांगड़, लठियानी, सोहरी आदि दर्जनों पंचायतों में प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य डा सुमन शर्मा जी द्वारा श्री मदभागवत, श्री राम कथा एवम अन्य धार्मिक ग्रंथों पर कथाएं करते आ रहे है। आज जो देश के युवा वर्ग में युवा व्यवसाई के रूप में सोनी टीवी से लेकर फिल्मी स्टार तक अपनी कामयाबी का लोहा मनमा चुके है। वह युवा चेहरा अंकुश वर्जाता भी आचार्य डा सुमन शर्मा को अपने भगवान के बरावर मानते है। अंकुश बरजाता के माता पिता यानी हंसराज बरजाता और ज्योति बरजाता भी आचार्य डा सुमन शर्मा के अनुयाई है। और वर्षो से अपने निवास स्थान बंगाणा में वार्षिक कथा करवाते है। श्री राम नाटक क्लब हटली के निदेशक विपन साजन ने बताया कि आचार्य डा सुमन शर्मा जी शाक्षात प्रभु श्री राम जी की मूर्त है। शांत स्वभाव वेद व्याकरण के पूरे ज्ञाता है। जो व्यक्ति अपनी डगर से पिछड़ गया हो उसे ठाकुर जी के चरणों में लगाकर उन्हें जीवन जीने का महत्व बताते है। कथा उपरांत आयोजिक वीरेंद्र कुमार मेहता एवम विशाल मेहता द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकडो श्रद्धालुओ ने ठाकुर जी का आशीर्वाद लेने के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
