जीसी दौलतपुर चौक में मात्र 263 विद्यार्थियों ने स्नातक प्रथम वर्ष के लिये किया आवेदन
दौलतपुर चौक संजीव डोगरा
हिप्र विश्विद्यालय के अंतर्गत जीसी दौलतपुर चौक में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया जारी है,स्नातक प्रथम वर्ष के लिए बीएससी,बीकॉम एवम बीए में कॉलेज को ऑनलाइन माध्यम से मात्र 263 आवेदन प्राप्त हुए,जो कि गत वर्ष के मुकाबले बेहद कम हैं।साथ ही कॉलेज प्रशासन द्वारा आवेदनों की छंटनी/पात्रता चेक करने की प्रक्रिया जारी है और सही पाए गए आवेदनकर्ताओं को ऑनलाइन फीस जमा करवाने के निर्देश जारी किए गये हैं । गुरुवार तक जो कुल 263 विद्यार्थियों ने अब तक आवेदन किया है,उनमे बीए प्रथम वर्ष हेतु 134,बी.कॉम प्रथम वर्ष हेतु 62,बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष हेतु 54 जबकि मेडिकल हेतु मात्र 13 विद्यार्थियों का आवेदन शामिल है। इसके अतीरिक्त स्नातक द्वितीय एवम तृतीय वर्ष हेतु रोल ओवर एडमिशन प्रक्रिया के अंतर्गत बीए में 312,बीकॉम संकाय में 190,बीएससी में 160 और बीएससी मेडिकल में मात्र 21 विद्यार्थियों सहित कुल 683 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
उधर कॉलेज प्राचार्य प्रो रितु जसवाल ने बताया कि स्नातक प्रथम हेतु 263 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है,अधिकतर आवेदनों में खामियां पाई गई है जिनके बारे आवेदकों को अवगत करवा दिया है। जबकि सही पाए फॉर्म के आवेदनकर्ताओं को फीस जमा करवाने के दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।
