March 8, 2026

जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

रिकांग पिओ , जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ के प्रधानाचार्य ने आज यहां बताया कि सत्र 2026 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। वर्तमान में कक्षा 5वीं में अध्ययन कर रहे हैं और जिनकी जन्म तिथि 01 मई, 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच है, वे अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से मान्य होगा। अभ्यर्थी को आधार कार्ड, श्रेणी (GEN/OBC/SC/ST) प्रमाणपत्र आदि आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे।
आवेदक केवल उसी जिले से आवेदन कर सकता है जहाँ की मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 5वीं की पढ़ाई कर रहा है। अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को केवल केंद्रीय सूची के अनुसार मान्यता प्राप्त होगी।

उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी व आवेदन हेतु वेबसाइट: https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर कर सकते हैं व लिए हेल्पलाइन नंबर: 7018283450, 8580719677 पर भी संपर्क कर सकतें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *