March 12, 2026

सैनिक स्कूल कुंजपुरा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 दिसम्बर तक

झज्जर,19 नवम्बर। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में सत्र 2024-25 में कक्षा छठी और नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं, आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसम्बर 2023 है। इच्छुक विद्यार्थी 16 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कक्षाओं में प्रवेश के लिए 21 जनवरी 2024 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए सैनिक स्कूल कुंजपुरा की वेबसाइट www. ss kunjpura. org पर विज़िट की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *