सैनिक परिवार भवन व्यवसायिक कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त तक
झज्जर, सैनिक परिवार भवन आईटीआई झज्जर में स्टेनो हिंदी और स्टेनो अंग्रेजी व्यवसायिक कोर्सों में आन दा स्पाट प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं,इच्छुक अभ्यार्थी आगामी 25 अगस्त तक वेबसाईट admission.itiharyana.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सैनिक परिवार भवन आईटीआई के प्राचार्य ने यह जानकारी यहां दी। उन्होंने बताया कि सभी पाठ्यक्रम एक वर्षीय हैं और एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए सैनिक परिवार भवन,कैमलगढ मोड़ ,झज्जर से संपर्क किया जा सकता है।
