February 25, 2026

प्याज को 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर खुदरा बिक्री के लिए बेचा जाएगा

नयी दिल्ली । प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार बृहस्पतिवार से दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल वैन और एनसीसीएफ की खुदरा दुकानों के जरिये 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर इसकी खुदरा बिक्री शुरू करेगी। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी, कृषि भवन से प्याज की खुदरा बिक्री का शुभारंभ करेंगे। इसमें कहा गया है कि मोबाइल वैन के जरिये बिक्री कृषि भवन, एनसीयूआई कॉम्प्लेक्स, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन और नोएडा के कुछ हिस्सों सहित 38 स्थानों पर की जाएगी। एनसीसीएफ ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के किसानों से सीधे खरीदे गए प्याज का बफर स्टॉक बनाए रखा है। उपभोक्ताओं को अत्यधिक कीमतों से बचाने और बिचौलियों को अप्रत्याशित लाभ से बचाने के लिए, उसी प्याज को 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर खुदरा बिक्री के लिए बेचा जाएगा। एनसीसीएफ ने कहा कि किसानों से सीधे संपर्क करके और रियायती दर पर प्याज की पेशकश करके, वह उपभोक्ताओं पर मूल्य में उतार-चढ़ाव के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *