राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में साथ दिवसीय योग कार्यशाला शुरू
दौलतपुर चौक, 17 जून ( डोगरा): राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में 7 दिवसीय योग कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना व बी. एड. विभाग के सौजन्य से किया जा रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डा. लीना शर्मा व हितेश रत्न ने जानकारी देते हुए बताया की योग कार्यशाला में विद्यार्थियों सहित विभिन्न संकायों के प्राध्यापक भी भाग ले रहे है। प्रो. डा. अंजू ने विभिन्न क्रियाओं के माध्यम से योग करवाया। कार्यशाला का समापन अंतर्राष्टीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को होगा। इस मौके पर कालेज प्राचार्य प्रो. रितु जसवाल सहित कालेज स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
