टकोली में महिला किसान दिवस के उपलक्ष में एक दिवसीय प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला का आयोजन किया गया
अजय कुमार, बंगाणा, उपमंडल बंगाणा के टकोली में कृषि विभाग के अंतर्गत चल रही आत्मा परियोजना के द्वारा ग्राम पंचायत टकोली में महिला किसान दिवस के उपलक्ष में एक दिवसीय प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती ममता देवी मौजूद रहे इस कार्यशाला में लगभग 100 किसानों ने भाग लिया व आत्मा परियोजना के अंतर्गत खंड तकनीकी प्रबंधक विकासखंड बंगाणा रवि कुमार ने सभी किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में संपूर्ण जानकारी और सहायक खंड तकनीकी प्रबंधक श्वेता ठाकुर के साथ मिलकर प्रयोगात्मक रूप से प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले घटकों को किसानों को सिखाया और भविष्य में जहर मुक्त अनाज पैदा करने के लिए प्रेरित करते हुए रवि कुमार ने सभी किसानों को भविष्य में रासायनिक खेती से होने वाली बीमारियों और रासायनिक खादों और दूसरे जहरीले पदार्थ को अपने खेतों में डालने से रोकने के लिए महिलाओं को विशेष रूप से योगदान देने का आग्रह किया ताकि जो महिलाएं हर तरह से हमारे समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है वह प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी आगे आए और अपने आने वाली पीढ़ी को जहर मुक्त अनाज खिलाकर स्वस्थ जीवन जीने के लिए एक जरिया बने उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती एक आंदोलन है यह आंदोलन हम सबको मिलकर आगे बढ़ाना है और जो प्राकृतिक खेती में संपूर्ण जानकारियां किसानों को मिली उन्हें अपने-अपने खेतों में प्रयोग करने का आग्रह करते हुए इस कार्यशाला को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया
