February 25, 2026

26 जुलाई को संचालित होगी सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) की एक दिवसीय परीक्षा : उपायुक्त अजय कुमार

27 जुलाई से 04 अगस्त तक सैकेण्डरी (शैक्षिक) एवं 23 अगस्त तक संचालित होगी डी.एल.एड. की परीक्षाएं
रोहतक,
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध सीनियर सैकेण्डरी एक विषय की एक दिवसीय (शैक्षिक) परीक्षा 26 जुलाई एवं सैकेण्डरी (शैक्षिक) व डी.एल.एड. (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) जुलाई-2023 की परीक्षाएं 27 जुलाई से 4 अगस्त तक होगी। परीक्षाओं का संशोधित तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से सम्बन्धित संस्था अपना यूजर आई.डी पासवर्ड प्रयोग कर डाउनलोड कर सकते हैं।
अजय कुमार ने बताया कि हरियाणा में गत दिनों भारी बारिश/ बाढ़ के चलते 20 व 21 जुलाई से आरम्भ होने वाली जुलाई-2023 परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) कम्पार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार एक विषय की एक दिवसीय परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई 2023 को करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) कम्पार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, पूर्ण विषय, आंशिक अंक सुधार व विशेष अवसर की परीक्षाएं 27 जुलाई से आरम्भ होकर 04 अगस्त, 2023 तक संचालित होंगी।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि डी.एल.एड. के प्रवेश वर्ष 2020 व 2021 व 2022 की प्रथम वर्ष नियमित व रि-अपीयर तथा प्रवेश वर्ष-2016-2018, 2017-2019, 2018-2020 व 2019-2021 मर्सी चांस प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 27 जुलाई से आरम्भ होकर 22 अगस्त, 2023 तक संचालित करवाई जाएगी। इसी प्रकार प्रवेश वर्ष 2020 व 2021 की द्वितीय वर्ष नियमित व रि-अपीयर तथा प्रवेश वर्ष- 2016-2018, 2017-2019, 2018-2020 व 2019-2021 की मर्सी चांस द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 28 जुलाई से आरम्भ होकर 23 अगस्त, 2023 तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं का समय दोपहर बाद 2 बजे से सायं 5 बजे तक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *