February 19, 2026

तुलसी पूजन दिवस पर इं. के. के. सूद ने बताए तुलसी के गुण

संदीप गिल, नंगल, आज तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय प्रकल्प सचिव पर्यावरण इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद व उनकी धर्म-पत्नी भारत विकास परिषद की नंगल शाखा की पूर्व अध्यक्षा रेनू सूद ने अपनी माता प्रकाश देवी के साथ अपने निवास स्थान पर विधिवत रूप से तुलसी पूजन किया। उन्होंने अपने आस-पड़ोस व गली-मोहल्ले के लोगों के साथ भारतीय संस्कृति में अहम स्थान रखने वाले तुलसी के पौधे की विधिवत ज्योति प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की एवं हलवे का भोग लगाकर तुलसी जी की आरती का सामूहिक गुणगान किया। इस अवसर पर इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद ने उपस्थित बंधुओं और नारी-शक्ति को बताया कि पवित्र तुलसी का पौधा विशेष गुणकारी होता है जोकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है। तुलसी का उपयोग औषधीय और आध्यात्मिक उपयोग के लिए किया जाता है। तुलसी के पौधे में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफ़ंगल, और एंटीवायरल गुण होते हैं; तुलसी के पत्तों को खाने से शरीर में ऊर्जा का प्रवाह नियंत्रित होता है। उन्होंने बताया कि तुलसी के पत्तों में विटामिन सी और ज़िंक होता है। इसके पत्तों से सांस की बदबू दूर होती है। तुलसी के पत्तों का काढ़ा पीने से सर्दी-खांसी में आराम मिलता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे से वातावरण शुद्ध होता है। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में इं. सूद परिवार के साथ वरिष्ठ नागरिक टोली नया नंगल के राम जी दास, प्रमोद शर्मा, पूनम राणा, लता राणा, इंदू पसरीचा, चंदन बाला, रितू, वर्षा, नीरू खेड़ा, पूनम पसरीचा, सुमन कक्कड़, मनीषा एवं अन्य गण्यमान्य लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *