December 22, 2025

प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में 150 शिकायतों का मौके पर निपटारा

अजय कुमार, बंगाणा : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के पंचायत बढ़वार में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र कुमार भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में गरीबी रेखा से नीचे रह रहे 25 परिवारों को अढाई लाख के चैक देवेन्द्र कुमार भुट्टो ने वितरित किये।

प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में 150 लोगों की शिकायतें इस अवसर पर विभिन्न विभागों के समक्ष आईं जिनको मौके पर ही प्रशासन ने निपटा दिया व अन्य शिकायतों को समाधान हेतु दर्ज कर लिया। विधायक देवेन्द्र कुमार भुट्टो ने सम्बोधन में जहां समस्त जनता का आभार प्रकट किया वहीं उनकी हर समस्या के समाधान करवाने का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने कहा कि गांव के स्वयं सहायता समूह, महिला मण्डल की महिलाएं, युवक मंडलों के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। भुट्टो ने कहा कि टीहरा पंचायत में 13 केवी सब स्टेशन खोलने की सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी है। औपचारिकताओं को पूरा करके जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा। देवेन्द्र कुमार् भुट्टो ने बढ़वार पंचायत के लिए सड़क, एक पुल की घोषणा की।

इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, प्रशासन की तरफ से एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, तहसीलदार बंगाणा रोहित कंवर, पशु चिकित्सक बंगाणा डॉ सतिन्द्र ठाकुर, विकास खंड अधिकारी सुरेंद्र जेटली, थाना प्रभारी रवि पाल शर्मा के अलावा अन्य सभी विभागों से अधिकारी मौजूद रहे। अजय शर्मा, स्थानीय उपप्रधान राजकुमार, बीडीसी सदस्य एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *