February 15, 2026

नवरात्रों के अवसर पर 29 मार्च को हमीरपुर से मां के जयकारे लगाते ज्वालाजी जाएगी पैदल यात्रा

रजनीश, हमीरपुर: नवरात्रों के अवसर पर 29 मार्च को हमीरपुर से मां के जयकारे लागते हुए शहर के व्यापारी और आम जन मानस ज्वालाजी पैदल यात्रा पर निकलेंगे।
जानकारी देते हुए इस यात्रा के आयोजक जुगल किशोर ने बताया कि मां ज्वाला जी यात्रा शनिवार रात 10:00 बजे डांग कव्वाली से शुरू होगी। उन्होंने सभी व्यापारियों और शहर वासियों से इस यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है जुगल ने बताया कि यह यात्रा सभी व्यापारियों के सहयोग से होगी हर महीने एक यात्रा का आयोजन हमीरपुर शहर से किसी न किसी धार्मिक स्थल के लिए किया जाता है और इसी कड़ी में अगली यात्रा हिमानी चामुंडा की होगी। इसके अलावा 4 अप्रैल को एक साइकिल यात्रा भी हमीरपुर से मनाली के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि सभी यात्राओं का आयोजन व्यापारियों के सहयोग से किया जाता है। जिस भी क्षेत्र से यह धार्मिक यात्राएं निकलती है वहां के लोग इसमें अपना सहयोग देते हैं। इस मौके पर अशोक ठाकुर नीरज भाटिया विनोद शर्मा व व्यापार मंडल के प्रधान सुमित ठाकुर भी मौजूद रहे।
व्यापार मंडल के प्रधान ने भी अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा व्यापारी इसमें भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *