February 25, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर 26 हज़ार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया

18 जिलों के 1422 गाँव बाढ़ से हुए प्रभावित

35 लोगों की मौत, 15 ज़ख़्मी

चंडीगढ़,
राज्य में राहत कामों को तेज करते और मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों अनुसार 26250 व्यक्तियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। पटियाला में से 14296, रूपनगर में से 2200, मोगा में से 250, लुधियाना में से 300, मोहाली में से 1400, एस. बी. एस. नगर में से 200, फ़तेहगढ़ साहब में से 600, तरन तारन में से 241, जालंधर में से 670, कपूरथला में से 380, फ़िरोज़पुर में से 5400, संगरूर में से 263, फाजिल्का में से 17 और मानसा जिले के 33 व्यक्तियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से बचा कर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 17 जुलाई को प्रातः काल 8 बजे तक 1422 गाँव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य में कुल 168 राहत कैंप स्थापित किये गए हैं, जिनमें से 16 कैंप पटियाला, 16 रूपनगर और 7 मोगा में चल रहे हैं। इसी तरह लुधियाना में 3 मोहाली में 1 एस. बी. एस. नगर में 2 संगरूर में 27, फ़िरोज़पुर में 18, होशियारपुर में 3 तरन तारन में 7 जालंधर में 38, कपूरथला में 8 फाजिल्का में 2 और मानसा में 20 राहत कैंप लगाए गए हैं।

ज़िक्रयोग्य है कि तरन तारन, फ़िरोज़पुर, फ़तेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, होशियारपुर, रूपनगर, कपूरथला, पटियाला, मोगा, लुधियाना, एस. ए. एस. नगर, जालंधर, संगरूर, एस. बी. एस. नगर, फाजिल्का, गुरदासपुर, मानसा और पठानकोट समेत 18 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

राजस्व विभाग की तरफ से अलग- अलग जिलों से प्राप्त रिपोर्टों अनुसार राज्य में बाढ़ के कारण कुल 35 लोगों की जान गई है और 15 ज़ख़्मी हुए हैं जबकि 3 अभी भी लापता हैं।

पशु पालन विभाग से मिली जानकारी अनुसार राज्य में कुल 1728 पशुओं का इलाज किया गया और 4283 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। विभाग की बचाव टीमें जरूरतमंद पशुओं के इलाज, फीड सप्लाई, चारा और सिलेज मुहैया करवाने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं।

सेहत विभाग की टीमें पूरी तनदेही के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में काम कर रही हैं। प्रवक्ता अनुसार 437 रैपिड रिस्पांस टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रही हैं। सेहत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में 243 मैडीकल कैंप लगाए हैं और ओ. पी. डीज. की कुल संख्या 7551 है। उन्होंने आगे बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार ड्रेई फूड के पैकेट बाँटे जा रहे हैं। रूपनगर में 21,420, पटियाला में 64,000 और एस. ए. एस. नगर में 3800 पैकेट बाँटे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *