February 19, 2026

संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” टैगलाइन के साथ साल भर चलेंगी गतिविधियां

26 नवंबर से शुरू होगा स्मरणोत्सव

मुख्य सचिव ने राज्य के सभी उपायुक्त के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

लोकतंत्र को मजबूत करने की भूमिका के लिए प्रेरित होंगे नागरिक : डॉ विवेक भारती

नारनौल, 23 नवंबर। भारत में संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर हमारे संविधान के संस्थापकों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” अभियान टैगलाइन के साथ सालभर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 26 नवंबर-2024 से यह स्मरणोत्सव शुरू होगा।
यह जानकारी उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने शनिवार को हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद दी।
उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। इसके बाद भारत के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत हुई। यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। यह दिन अंग्रेजों के बने संविधान से मुक्त होने की खुशी में मनाया जाता है।
डीसी ने बताया कि संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने के महत्व को चिह्नित करने के लिए सरकार ने निर्णय लिया है कि पूरे साल भर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां चलाई जाएंगी। उपायुक्त ने बताया कि स्मरणोत्सव कार्यक्रमों का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल मूल्यों को दोहराना और नागरिकों को लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी सही भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।

बाक्स :-
सालभर स्मरणोत्सव में रहेंगी ये गतिविधियां

उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने बताया कि स्मरणोत्सव समारोह साल भर चलेगा और गतिविधियां चार स्तंभों पर केंद्रित होंगी। इनमें संविधान की प्रस्तावना तथा अपने संविधान को जानें, संविधान का निर्माण तथा संविधान की महिमा का जश्न मनाना शामिल है।
वर्ष भर की गतिविधियों में ऑनलाइन भागीदारी की सुविधा के लिए अभियान से जुड़ी कई वेबसाइटें बनाई गई हैं। constitution75.com वेबसाइट पर सामूहिक प्रस्तावना वाचन, संविधान पर फिल्म की स्क्रीनिंग, संविधान की कला पर प्रदर्शनी और अन्य गतिविधियों की तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं।
इसके अलावा https://mybharat.gov.in/mega events/constitution-day-samvidhaan-diwas-hamara-samvidhaan-hamara-abhimaan पर संविधान से संबंधित विभिन्न स्वयंसेवी गतिविधियों, मौलिक कर्तव्यों के पालन और अन्य प्रकार की गतिविधियां अपलोड होंगी।
इसी तरह https://www.mygov.in वेबसाइट के माध्यम से नागरिकों, स्कूली बच्चों, कॉलेज के छात्रों और युवाओं को भारत के संविधान से संबंधित विषयों पर निबंध, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर प्रतियोगिता आदि जैसी विभिन्न डिजिटल आउटरीच गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।

बाक्स :-
ये रहेगी 26 नवंबर के कार्यक्रमों की रूपरेखा

उन्होंने बताया कि इस दिन राज्य स्तर पर एक बड़ा आयोजन होगा जिसमें राज्यपाल, उपराज्यपाल तथा मुख्यमंत्री की अगुवाई में सभी मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे।
इसके अलावा जिला स्तर पर सार्वजनिक स्थान पर बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों, अमृत सरोवर स्थलों पर सामूहिक रूप से प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा और वेबसाइट constitution75.com पर तस्वीरें अपलोड की जाएंगी। प्रस्तावना के वाचन की तस्वीरें अपलोड करने पर, वेबसाइट के माध्यम से एक प्रमाण पत्र तैयार किया जाएगा और इसे जनता द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जा सकता है।
मुख्य कार्यक्रम के मिनट-टू-मिनट का हिस्सा बनने के लिए Mio Culture द्वारा संविधान पर तैयार की गई फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी। संबंधित राज्य से संविधान के निर्माण से जुड़े व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
वेबसाइट constitution75.com पर प्रदर्शित संविधान की कला पर प्रदर्शनी होगी।

बाक्स :-
अप्रैल 2025 में यह होंगे पाक्षिक कार्यक्रम

उपायुक्त ने बताया कि 14 अप्रैल 2025 से 28 अप्रैल 2025 तक 15 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों में पंचायतों को बाबा साहब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के योगदान का प्रचार करने के लिए MyBharat स्वयंसेवकों के माध्यम से संविधान स्वाभिमान यात्राएं आयोजित होंगी।
यात्राओं के दौरान, जहां भी बाबा साहब की प्रतिमाएं होंगी, उन पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

बाक्स :-
वर्ष भर ऐसे चलेंगी गतिविधियां

उन्होंने बताया कि भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ, राज्य के विभिन्न भागों में आगामी गणतंत्र दिवस समारोहों के लिए विशेष रूप से मनाई जाएगी।
इस दौरान ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संविधान के अनुच्छेद 51ए के तहत नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों को पढ़ा जाएगा और समझाया जाएगा। जीवित स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा।
इसी प्रकार संविधान सभा के सदस्यों से जुड़े गांवों में विशेष समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिसमें संविधान सभा की महिला सदस्यों के योगदान पर जोर दिया जाएगा।
स्थानीय स्कूलों और कॉलेजों में संविधान के प्रावधान, संविधान निर्माण में शामिल प्रक्रिया, मौलिक अधिकार/कर्तव्य/राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत सहित हाल ही में किए गए संशोधन आदि पर प्रश्नोत्तरी आयोजित की जाएंगी।
वहीं स्कूल और कॉलेज में नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों तथा अन्य संवैधानिक मुद्दों पर सेमिनार आयोजित होंगे, जिसमें सामाजिक सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, समय के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए संविधान की लचीलापन और नवीनतम संशोधनों पर ध्यान केंद्रित करते हुए किए गए प्रमुख संशोधनों जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
स्कूली बच्चों को https://www.mygov.in पर MyGov प्रतियोगिताओं और Mybharat.gov.in पर युवा जुड़ाव गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
प्रत्येक पंचायत या स्कूल में स्थानीय भाषा में प्रस्तावना की दीवार पेंटिंग की जा सकती है। इसके अलावा, लोगों को अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है और वे अपनी सेल्फी constitution75.com वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *