February 25, 2026

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिलने पर जयराम ठाकुर बोले- जो वादा किया था वो निभाया

शि. प. हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने का विधेयक संसद के दोनों सदनों में पारित होने पर पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने समस्त हाटी समुदाय को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। जय राम ठाकुर ने कहा कि जब उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का अवसर प्राप्त हुआ था तो हाटी समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल उन्हें मिलने आया था व उनसे आग्रह किया था कि इस बार उन्हें न्याय मिलना चाहिए। जय राम ठाकुर ने बताया कि उन्होंने इस बारे कैबिनेट में एजेंडा स्वीकृत कर केंद्र सरकार को भेजा था। हाटी समुदाय जो गिरी पार क्षेत्र में रहता है उनकी भौगोलिक परिस्थितियां काफी कठिन है वहीं उनके साथ लगते उत्तराखंड के क्षेत्र में इस समुदाय को जनजातीय दर्जा हासिल है। उन्होंने इस बारे गृह मंत्री से बात की थी व उन्हें आश्वस्त किया गया था कि इस संबंध में न्याय मिलेगा। जय राम ठाकुर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि गृहमंत्री ने 16 दिसंबर 2022 को लोकसभा में बिल लाकर इसे पारित करने के लिए प्रस्ताव रखा था व इसे पारित करवाया था। राज्यसभा में यह बिल किन्हीं कारणों से रह गया था। अब 26 जुलाई को यह राज्यसभा में भी पारित होकर कानून बन गया है। उन्होंने हाटी समुदाय के 225000 भाई बहनों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *