माता श्री बगला मुखी जी की ओर से आपदा राहत कोष के लिए 5 लाख रुपये की राशि आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने में मददगार साबित होगी।