March 7, 2026

22 अगस्त को करच्छम रूकती एक्सप्रैस फीडर के तहत आने वाले उपकेंद्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सांगला सुधीर नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 के.वी करच्छम रूकती एक्सप्रैस फीडर में मरम्मत कार्य के चलते सांडला-3, केतरा, बुरचो उपकेंद्र तथा छितकुल फीडर के उपकेंद्रो में 22 अगस्त, 2023 को प्रातः 10ः00 बजे से सांय 5ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि खराब मौसम के चलते मरम्मत कार्य पूर्ण नहीं होता है तो 23 अगस्त, 2023 को भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *