February 17, 2026

20 व 21 सितम्बर को 220/66/22 के.वी जी.आई.एस उपकेंद्र बोक्टू के तहत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

किन्नौर, सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल बोक्टू जिला किन्नौर निखिल चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 220/66/22 के.वी जी.आई.एस उपकेंद्र बोक्टू में सुरक्षा परीक्षण दल हमीरपुर द्वारा उपकेंद्र में परीक्षण व विद्युत लाईन में मरम्मत कार्य किया जाएगा जिसके चलते पूह तथा स्पीति खण्ड के समस्त क्षेत्र में 20 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक तथा 21 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10 बजे से सांय 02 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *