ओलंपिक खिलाड़ी योगेश्वर दत्त ने हरियाणा के गुहाना सीट से मांगा टिकट
चंडीगढ़: भाजपा नेता और ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने शुक्रवार को गोहाना विधानसभा क्षेत्र से आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
पत्रकारों से बात करते हुए दत्त ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। दत्त ने कहा, मैं एक खिलाड़ी हूं और ओलंपिक पदक विजेता हूं। मैंने पहले भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा है, इसलिए मुझे मौका मिलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वह गोहाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते हैं और उन्होंने नेतृत्व को भी यह बात बता दी है। रेसलर ने कहा अब चुनाव का समय आ गया है, इसलिए मुझे गोहाना से चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए। मैं भविष्य के बारे में निश्चित नहीं हूं, लेकिन मैंने अपनी इच्छा जाहिर की है और नेतृत्व को बताया है कि मैं चुनाव लड़ना चाहता हूं।
